IMG-20260808-WA0020
Share

पैसे के विवाद में महिला से मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जफराबाद

क्षेत्र के गोसाईंपुर गांव में पैसे के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिलि जानकारी के अनुसार बिन्दू देवी पत्नी रामकेश यादव निवासी गोसाईंपुर ने थाना प्रभारी जफराबाद को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पट्टीदार वृजेश पुत्र स्व. राम लखन यादव और ज्योति देवी पत्नी वृजेश यादव ने पैसों के विवाद को लेकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लात-मुक्कों से मारने-पीटने लगे। मना करने पर भी आरोपी नहीं माने और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर चले गए।पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना जफराबाद पुलिस ने दिनांक 18/09/2026 को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। इस सम्बन्ध में
थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।