Jaunpur news गोमती नदी में शाही पुल से कूदी किशोरी की लाश बरामद
गोमती नदी में शाही पुल से कूदी किशोरी की लाश बरामद
पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थ्ति शाही पुल से गुरूवार के दिन लगभग एक बजे छलांग लगाकर किशोरी ने आत्महत्या कर लिया था जिसकी लाश शुक्रवार की दोपहर बरामद कर लिया है।
इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शकरमंडी निवासी राकेश कुमार मौर्या की 17 वर्षीय पुत्री परी मौर्या ने किसी बात से नाराज होकर गोमदी नदी में कूदकर आत्महत्या कर लिया था। उसकी लाश शुक्रवार की दोपहर जफराबाद क्षेत्र के बसीरपुर गांव में स्थ्ति रेलवे पुल के नीचे गोमती नदी से बरामद की गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है।
