Jaunpur news डिवाइडर तोड़कर कार ने बाइक को मारी टक्कर,चार घायल
डिवाइडर तोड़कर कार ने बाइक को मारी टक्कर,चार घायल
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के हाइवे पर हौज टोलप्लाज़ा के पास सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय के सामने डिवाइडर कूद कर एक कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया।घटना में दोनों बाइक सवारों सहित चार लोग घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।
जलालपुर क्षेत्र के मड़ैया महरुपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह तथा उनके परिचित अमन सिंह पुत्र रमाकांत सिंह निवासी खालिसपुर त्रिलोचन जलालपुर के साथ बाइक से जौनपुर की तरफ से वाराणसी की तरफ से जा रहे थे।सिरकोनी ब्लॉक गेट के सामने वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही एक कार डिवाडर कूद कर दूसरे पटरी पर जा रही उक्त बाइक को टक्कर मार दिया।टक्कर में बाइक सवार तो घायल हुए ही कार में सवार सूरज चौहान पुत्र सत्यनारायण निवासी हनुहाडीह मुफ्तीगंज केराकत राकेश को भी हल्की चोट आयी।समाजसेवी रतन सिंह परमार ने घायलों को उपचार के लिये ट्रामा सेंटर पहुंचाया।
