IMG-20260912-WA0018
Share

चेक बाउंस मामले में फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गौराबादशाहपुर।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगा सागर मिश्र ने बताया कि न्यायालय जेएम द्वितीय, कोर्ट नं0- 18 जौनपुर द्वारा मुकदमा संख्या 5814/24 धारा 138 एनआई एक्ट में अभियुक्त प्रदीप कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामदुलार विश्वकर्मा, निवासी धर्मापुर के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। थाने के उप निरीक्षक अवधेश कुमार की टीम ने अभियुक्त को उसके घर धर्मापुर से शनिवार को दोपहर 1:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप कुमार विश्वकर्मा को न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।