Jaunpur news पोखरे में डूबकर किशोर की मौत
पोखरे में डूबकर किशोर की मौत
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी एक 17 वर्षीय युवक की बुधवार को पोखरे में डूबकर मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
उक्त गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र बहादुर घर से तालाब के रास्ते स्कूल की तरफ जा रहा था।रास्ते मे उसका पैर फिसल गया।वह पोखरे में चला गया।पोखरे में जलकुम्भी होने के कारण वह डूब गया।किसी की नजर रोहित पर पड़ी।उसने शोर मचाया।लोग जमा हो गए।रोहित को किसी प्रकार बाहर निकाला गया।परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए।वहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।जहाँ चिकित्सक ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी।थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
