August 26, 2026

Jaunpur news बारिश के दौरान कच्ची दीवार से बना कमरा ढहा, बाल बाल बचे मवेशी।

Share

बारिश के दौरान कच्ची दीवार से बना कमरा ढहा, बाल बाल बचे मवेशी।

जफराबाद।

जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर पौना गांव में बुधवार शाम को एक कच्चा कमरा बारिश होने के दौरान ढह के गिर गया। पास में ही बंधे चार मवेशी बाल- बाल बच गए।
जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर पौना गांव के रमा शंकर यादव ने बताया कि बुधवार को शाम के करीब चार बजे बारिश के दौरान उसका एक कच्ची दीवार से बना कच्चा कमरा अचानक ढह कर गिर गया। उन्होंने बताया कि पास में ही चार मवेशी बान्धे गए थे जो बाल- बाल बच गए। कच्चे कमरे में रखा कुछ मवेशियों का चारा, भूसा और समान दब गया। रमा शंकर यादव ने बताया कि कच्चे कमरे के गिरने की सूचना गांव के लेखपाल को दे दिया गया है।

About Author