Jaunpur news मां से विवाद के दौरान घर में तोड़फोड़ कर अपना गला काटा

IMG-20260823-WA0019
Share

मां से विवाद के दौरान घर में तोड़फोड़ कर अपना गला काटा
पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में मां से विवाद कर घर में तोड़फोड़ करने के बाद धारदार से अपना गला और हाथ काट लिया। उक्त गांव निवासी नीरज कुमार गौतत उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र महेंद्र कुमार गौतम ने मंगलवार की सुबह जमकर शराब पिया और अपनी मां से झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान घर में रखा टीवी, फ्रीज आदि समानों को तोड़ डाला और अपने गले को धारदार से काटते हुए हाथ की नसो को भी काट लिया। जानकारी मिलने पर पड़ोस में गई उसकी पत्नी ने आकर बचाव किया और 112 पर सूचना दिया। 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्कस द्वारा उपचार के कुछ घंटे बाद उसको छुट्टी दे दिया।