Jaunpur news पीयू के नए कुलपति होंगे प्रो. राकेश कुमार सिंह

IMG-20260821-WA0036
Share

*पीयू के नए कुलपति होंगे प्रो. राकेश कुमार सिंह

25 अगस्त को संभालेंगे कार्यभार, तीन वर्ष के लिए हुई नियुक्ति

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नये कुलपति प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह बनाए गए । राजभवन, लखनऊ से जारी आदेश के अनुसार इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रो. राकेश कुमार सिंह को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के आदेश पर उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है।

वर्तमान कुलपति प्रो. वंदना सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रो. राकेश कुमार सिंह 25 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे। नए कुलपति की नियुक्ति की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं, नए कुलपति के स्वागत और कार्यभार ग्रहण करने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।