August 21, 2026

Jaunpur news सीएससी में दवा जलाये जाने का वीडियो वायरल,डीएम ने दिया जांच का आदेश

Share

सीएससी में दवा जलाये जाने का वीडियो वायरल,डीएम ने दिया जांच का आदेश
जफराबाद।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर सिरकोनी के परिसर में दवा जलाये जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।उसे लेकर काफी चर्चा है।मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ गया है।अब जांच की जा रही है।
वीडियो में उक्त स्वास्थ्य केंद्र के बाउंड्रीवाल के पास कुछ दवाएं व कार्टून आदि जलता दिखाई दे रहा है।इसका वीडियो डीएम के संज्ञान में पहुंच गया।उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंगाराम को मामले की जांच करने का आदेश दिया।जिसके बाद सीएमओ ने नेहरूनगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजीव कुमार से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि मैंने मामले की जांच किया।मुझे कुछ कार्टून व दवा के रैपर जले हुए दिखाई पड़े।उसके बाद मैंने दवा का स्टॉक चेक किया।वह सही मिला है।

About Author