August 17, 2026

Jaunpur news पूजा-पाठ के साथ राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज के नव निर्मित भवन में पठन-पाठन का शुभारंभ

Share

पूजा-पाठ के साथ राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज के नव निर्मित भवन में पठन-पाठन का शुभारंभ

सीसीटीवी, स्मार्ट क्लास से सुसज्जित तीन मंजिला भवन में गूंजी कक्षाओं की घंटीयां

जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नव निर्मित तीन मंजिला भवन में सोमवार को विधिवत पूजा-पाठ के साथ पठन-पाठन का शुभारंभ किया गया ।
सोमवार 17 अगस्त 2026 से अटाला मस्जिद के निकट स्थित इस नए भवन में कक्षाएं संचालित होने से छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। । इसके बाद शिक्षकगण निर्धारित कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य कराया।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त यूजीसी मानक के अनुसार नव निर्मित भवन में बड़े-बड़े कक्ष, स्मार्ट क्लास, सेमिनार हाल, शौचालय एवं सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कक्षाएं शुरू होने से विद्यार्थियों को अब बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस तीन मंजिला भवन में विभिन्न कक्षाओं के संचालन की समुचित व्यवस्था की गई है। भवन के निर्माण से महाविद्यालय में अध्ययन-अध्यापन के लिए अतिरिक्त स्थान की सुविधा उपलब्ध हुई है।
विधिवत पूजा सम्पन्न होने के पश्चात प्रबंधक डॉ सत्य राम प्रजापति ने मीटिंग हाल में शिक्षकों को संबोधित किया और कहा
“नए भवन में पठन-पाठन का शुभारंभ महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे विद्यार्थियों को सुविधाजनक एवं बेहतर वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्रबंधक जी ने कहा कि आप सभी शिक्षक गण अपने गुरूत्तर दायित्व का पूरा ध्यान रखे । तथा संस्था का हित सर्वोपरि रखे ।

प्राचार्य डॉ शंभू राम ने शिक्षकों से कहा कि महाविद्यालय आप सभी शिक्षको का सदैव सकारात्मक सहयोग रहा है । महाविद्यालय में संसाधन का लगातार विस्तार हो रहा है आगे भी होता रहेगा । शिक्षकगण महाविद्यालय में बेहतर अनुशासन, नियमित पठन पाठन करे जिससे महाविद्यालय और ऊंचाई प्रदान करे ।

इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक,एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे


About Author