Jaunpur news तिरंगा है देश की आन, बान, शान— डॉ सरफराज खान

IMG-20260812-WA0073
Share

तिरंगा है देश की आन, बान, शान— डॉ सरफराज खान

जफराबाद नगर पंचायत में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

जफराबाद।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत जफराबाद के तत्वावधान में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगरवासियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर का भ्रमण किया।
तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए सदैव मिलकर कार्य करना चाहिए।
यात्रा के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ तिरंगे का सम्मान किया।
इस अवसर पर ईओ विजय कुमार सिंह, अवध नारायण, अमूल्य सिंह, सौरभ कश्यप, अस्कान, रिजवान बृजेश, अनीत, आदि मौजूद रहे।