August 12, 2026

Jaunpur news बीस मिनट के अंदर बीस मीटर के दायरे में ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सड़क हादसे

Share

बीस मिनट के अंदर बीस मीटर के दायरे में ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सड़क हादसे

मछलीशहर – वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंधवा बाजार में शाम सात बजे के करीब बीस मिनट के अंदर बीस मीटर दूरी पर ही दो सड़क हादसे हुए। पहली भिड़ंत एक बाइक सवार और स्कूटी के बीच हुई जिसमें स्कूटी और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन चालकों को चोट नहीं लगी।इस मुद्दे पर बाजार के लोग बातचीत कर ही रहे थे कि एक और बाइक सवार कुत्ते से टकरा गया फिर लोग उस तरफ भागते दौड़ते आये गनीमत इस बात की रही कि बाइक सवार को ज्यादा चोट नहीं लगी।
इससे पूर्व बुधवार की सुबह इसी सड़क पर चौकी खुर्द गांव के प्रवेशद्वार पर दो बाइकों की भिड़ंत हुई जिसमें एक ही बाइक पर सवार चौकी खुर्द निवासी विशाल तिवारी और हितेश तिवारी दोनों घायल हो गये परिजन उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गये जहां हितेश तिवारी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं विशाल तिवारी के सर में अधिक चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी रेफर होने पर परिजन उन्हें जौनपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किए जहां उनका इलाज चल रहा है।

About Author