Jaunpur news शहीद जिलाजीत सैदव अमर रहेंगे :-जगदीश राय
शहीद जिलाजीत सैदव अमर रहेंगे :-जगदीश राय
1:-सिरकोनी विकास खण्ड के इजरी गांव में मनाया गया शहीद जिलाजीत का शहादत दिवस
जफराबाद।देश की सीमाओं व दुश्मनों से रक्षा करने वाले मरकर भी जिंदा रहते है।यह बातें बुधवार को सिरकोनी विकास खण्ड के इजरी गांव के शहीद जिलाजीत के शहादत दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए जफराबाद विधायक जगदीश राय ने कही।
श्री राय ने कहा कि हमारे सैनिक अपने जान की परवाह किये बगैर भारत माता की रक्षा के लिए 24 घण्टे तैयार रहते है।उनके बदौलत ही आज देश व देश के नागरिक सुरक्षित हैं।हमें उन शहीदों के बलिदान को याद करके देश को आगे बढ़ाने का काम करना होगा।यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम के दौरान शहीद की माँ उर्मिला, छह वर्षीय पुत्र जीवांश व पत्नी पूनम ने जब शहीद को पुष्प अर्पित किया तब सभी आंखे नम हो गयी।कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,पूर्व विधायक लालबहादुर यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव,डॉ इंद्र सिंह,नंदलाल यादव,अशोक यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ बृजेश यदुवंशी ने किया।इसके पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद जिलाजीत यादव की मूर्ति पर हार-फूल चढ़ाकर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया।कार्यक्रम की शुरुआत में भूतपूर्व सैनिकों दिनेश यादव फौजी व के के सिंह के नेतृत्व में जिलाजीत यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।जिलाजीत यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए सरस्वती निकेतन इंटर कालेज के बच्चों ने एक रैली निकाली।रैली में जिलाजीत अमर रहे के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।कार्यक्रम का संचालन डॉ बृजेश यदुवंशी ने किया।
इस मौके पर दिनेश यादव,उमाशंकर पाठक,अजय सिंह,विनय कुमार,फिरतु यादव,बेचन यादव,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
