Jaunpur news बुलेट और पांच लाख मांगने वाले ससुराल पक्ष के लोगो पर मुकदमा दर्ज

Share

बुलेट और पांच लाख मांगने वाले ससुराल पक्ष के लोगो पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी एक महिला ने अपने ससुराल के लोगों पर दहेज में पांच लाख रुपये बुलेट नही देने पर घर मे भगा दिया।उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उक्त गांव निवासी कुसुम यादव पुत्री सभाजीत यादव की शादी कुछ वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही किरतापुर गांव में धर्मेंद्र यादव पुत्र जियाराम यादव के साथ हुई थी।कुसुम ने आरोप लगाया कि पांच लाख,बुलेट व अन्य सामान की लगातार मांग कर रहे थे।उसने जब बोला कि मेरे पिता अब दहेज देने में असमर्थ हैं।तब कुसुम को पति धर्मेंद्र यादव, सास कमला देवी ससुर-जियाराम यादव, जेठानी प्रीति व रीना और जेठ लालचन्द यादव,हरिश्चन्द्र यादव ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से भगाने लगे।कुसुम ने बताया कि उसे खाना भी नही दिया जा रहा।वह मायके चली गयी।उसका आरोप है कि पूर्व में उसको हॉस्पिटल में एक पुत्र हुआ था।परिवार के लोग उसको पुत्र को दिखाए नही।बोले आईसीयू में एडमिट है।बाद में बताया गया कि वह मर गया।कुसुम बच्चे को भी गायब कर देने का आरोप लगा रही।सात अगस्त को कुसुम यादव अपने ससुराल गयी।तब पति,सास ससुर आदि उसे गाली देकर भगाने लगे।सास ने उसको मारा पीटा।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About Author