Jaunpur news बीए प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट न आने पर छात्रों का पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रदर्शन
बीए प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट न आने पर छात्रों का पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रदर्शन
राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीए प्रथम सेमेस्टर (2025) की परीक्षा और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न होने के काफी समय बाद भी अब तक परिणाम घोषित नहीं हुआ है। हैरानी की बात यह है कि बिना पिछले रिजल्ट के, न जारी होने के बाद अब तृतीय सेमेस्टर की तैयारी कराई जा रही हैं। इस अव्यवस्था के कारण लगभग 100 छात्र-छात्राएं भारी मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं।
कॉलेज स्तर पर कोई निवारण न होने के बाद, इन छात्रों ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया और तत्काल रिजल्ट जारी करने की जोरदार मांग की।
इस मांग और प्रदर्शन का नेतृत्व भावी छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषि यादव ने किया। विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्रों की आवाज उठाने वालों में मुख्य रूप से शिवम मिश्रा, अंकित यादव, अनीश यादव, सोनम यादव, खुशी सोनी और आकाश मौर्य उपस्थित रहे।
