Jaunpur news दो दिनों की बारिश से खेत हुए लबालब, किसानों के चेहरे खिले

Share

दो दिनों की बारिश से खेत हुए लबालब, किसानों के चेहरे खिले
मछलीशहर तहसील क्षेत्र में सोमवार की देर रात तथा मंगलवार की बारिश से धान के खेत लबालब भर गये हैं। मंगलवार को खेतों में पानी देखकर किसानों की उम्मीदें रोशन हो गई हैं। बारिश से उमस से राहत मिली है और तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को भी आसमान में बादल छाये रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई।बसुही नदी जो सावन के महीने में सूखी पड़ी हुई थी उसमें तटबंध के बराबर बहाव शुरू हो गया था।इस सम्बन्ध में बामी गांव के किसान रवीन्द्र सिंह का कहना है कि जो किसान पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं कर सके थे वे भी अब धान की रोपाई पूरा कर लेंगे। अच्छी बारिश से भूमिगत जलस्तर में भी सुधार होगा और जिन किसानों ने धान की रोपाई पूरी कर ली है वे उर्वरकों के छिड़काव पर जोर देंगे।

About Author