Jaunpur news मुंबई से घर लौट रहा युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, रेलवे पुलिस तलाश में जुटी

Share


मुंबई से घर लौट रहा युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, रेलवे पुलिस तलाश में जुटी
जौनपुर। जिले के केराकत क्षेत्र के डेडूवाना गांव का रहने वाला रिंकू बनवासी पुत्र हरि बनवासी बीते 26 जुलाई को महाराष्ट्र के मुंबई स्थित भिवंडी से अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुआ था। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
रिंकू के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
इसके बाद परिवार ने वाराणसी रेलवे पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस रेलवे स्टेशनों और संभावित मार्गों पर जानकारी जुटाने के साथ ही विभिन्न माध्यमों से युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
परिजनों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को रिंकू बनवासी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या वाराणसी रेलवे पुलिस को सूचित करें, ताकि युवक को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

About Author