Jaunpur news मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर खेल मंत्री को सौंपा पत्र
मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर खेल मंत्री को सौंपा पत्र।
जौनपुर।
धर्मापुर में खिलाड़ियों व युवाओं की सुविधा के लिए ग्रामीण मिनी स्टेडियम के निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में धर्मापुर क्षेत्र के पहलवानों व स्थानीय खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव को से मुलाकात कर पत्र देकर स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है।
पूर्व प्रधान धर्मापुर लालचंद यादव और स्थानीय पहलवानों द्वारा राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव को पत्र देकर बताया गया है कि ग्राम धर्मापुर में स्टेडियम निर्माण के लिए वर्ष 2011 में ही प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके तहत स्टेडियम हेतु 3 एकड़ जमीन जिला युवा कल्याण के नाम हस्तांतरित कराकर 10 बिंदुओं की रिपोर्ट सहित महानिदेशक युवा कल्याण, लखनऊ को प्रेषित की जा चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
खिलाड़ियों का कहना है कि धर्मापुर क्षेत्र से निकले बच्चे और पहलवान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में देश-विदेश स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। युवाओं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस आरक्षित भूमि पर जल्द से जल्द मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।
पत्र सौंपने वालों में पूर्व प्रधान धर्मापुर लाल चंद यादव, पहलवान गया प्रसाद यादव, सुनील पहलवान, वीरेंद्र पहलवान, आजाद सिंह यादव सहित धर्मापुर क्षेत्र के कई सदस्य व खिलाड़ी शामिल रहे।
