श्री बजरंग इंटर कॉलेज में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, हज़ारों क्षेत्रवासियों ने लिया लाभ
जौनपुर, बदलापुर
श्री बजरंग इंटर कॉलेज में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, हज़ारों क्षेत्रवासियों ने लिया लाभ
रविवार को बदलापुर के श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर में निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया . कैम्प में विशेषज्ञ डॉक्टर् की टीम द्वारा कैम्प में आए हुए क्षेत्रवासियों की जांच की गयी और रोग से संबंधित दवा वितरण किया गया.
कैंप में नेत्र रोग, नाक, कान और गला रोग, गुर्दा और मूत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ और सामान्य रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच की.
कैंप में डॉक्टर रोबिन सिंह, डॉ प्रदीप सिंह, डॉ दिनेश, डॉ राजेश, डॉ कार्तिक, डॉ जफर और डॉक्टर हर्ष विक्रम सिंह शामिल रहे. निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन अभिनव सिंह साहिल द्वारा कराया गया था.
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम से जांच कर कर उनका स्वास्थ्य लाभ दिलाया जा सके.
