Jaunpur news गेट का बूम टूटने से दो घण्टे से ज्यादा लगा रहा जाम

IMG-20260724-WA0003
Share

गेट का बूम टूटने से दो घण्टे से ज्यादा लगा रहा जाम
जफराबाद।स्थानीय रेलवे स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रासिंग का बूम शनिवार की रात को टूटने से दो घण्टे से ज्यादा जाम की स्थिति बनी रही।लोग काफी हलकान हुए।लोग दूसरे रास्ते से निकलने को मजबूर हो गए।
जौनपुर से जफरबाद मार्ग पर स्थित ऊक्त रेलवे क्रासिंग पर सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना जाना रहता है।रात लगभग साढ़े नौ बजे ऊक्त क्रासिंग का बूम अचानक अपने आप टूट कर लटक गया।जिसके चलते क्रासिंग के दोनो तरफ धीरे धीरे वाहनों की लंबी कतार लग गयी।कुछ लोकल लोग तो अपने वाहन को पश्चिमी क्रासिंग तो कुछ लोग जफरबाद थाने की तरफ जाने वाली सड़क से निकल गए।परन्तु काफी वाहन वही खड़े रहे।वहां पर कुछ देर बाद पहुंचे रेलवे कर्मियों ने बताया कि इसे बनाने के लिये अधिकारियों को बता दिया गया है।सूचना देने के एक घण्टे बाद टीम पहुंची।लगभग ढाई घण्टे बाद 12 बजे रात को बूम ठीक हुआ।उसके बाद इंतजार करने वाले लोग अपने गंतव्य को निकले।यही स्थिति अगर दिन में होती तो शायद वाहनों के जाम से हड़कंप मच जाता।