Jaunpur news भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए मदरसे में निकाली गई रैली

IMG-20260722-WA0037
Share

भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए मदरसे में निकाली गई रैली
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मदरसा चश्म-ए-हयात, रेहटी में भूजल सप्ताह के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। रैली में विद्यार्थियों ने लोगों से जल का सदुपयोग करने और भूजल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
मदरसे के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है। यदि आज से ही जल संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं हुए तो भविष्य में जल संकट और गहरा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझते हुए इसे बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
शिक्षक मोहम्मद शाहिद ने कहा कि भूजल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल बचाने की छोटी-छोटी आदतें अपनाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। इस मौके पर अफजल अहमद, दिलशाद अहमद, मोहम्मद जावेद,रुखसाद, तौफीक अहमद,निशात, मोहम्मद शौकत, अली मुल्लाह, अकीला बानो, अम्बर जिया, लुकमान,आदि लोग उपस्थित रहे।