Jaunpur news राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अभियान का किया शुभारंभ
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अभियान का किया शुभारंभ
एक पेड़ मां के नाम अभियान के संकल्प में जुटा समूचा जौनपुर
जिले में 60, 73,400 पौधे लगाने का लक्ष्य है निर्धारित
जौनपुर।’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिले में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
जिले के विकास खंड करंजाकला के ग्राम काफरपुर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। इस वर्ष प्रदेश में 35 करोड़, अपने जनपद में 60,73,400 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भी है।
उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पौधों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। माँ और संतान का रिश्ता अटूट होता है, इसलिए अपनी माँ के नाम पर लगाया गया पौधा भी उसी आत्मीयता से संरक्षित किया जाएगा।
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिशु ने कहा कि इस अभियान से जुड़ने पर वृक्षारोपण का महत्व और बढ़ जाता है। माँ के नाम से पौधा लगाने से उसके प्रति वात्सल्य और अपनत्व का भाव विकसित होता है, जिससे उसके संरक्षण की भावना भी प्रबल होती है। आज ग्राम काफरपुर में जिस स्थान पर पौधरोपण किया गया है, आने वाले वर्षों में वही स्थान घने एवं हरे-भरे वन के रूप में विकसित हो, यही हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव
बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके पहले अतिथियों का स्वागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने करते हुये कहा कि जनपद में इस वर्ष 60,73,400 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आज 1001 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का समुचित संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। अब हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी आज लगाए गए पौधों को जीवित रखना है।
बाक्स
राज्यमंत्री ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान विभाग, वन विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी कर उपस्थित आमजन एनसीसी के वॉलिंटियर्स सहित अन्य उपस्थित जनों को पौधों का वितरण कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बाक्स
डीएफओ ने जताया सभी के प्रति आभार
जौनपुर। कार्यक्रम के अंत में डीएफओ श्रीमती दिव्या ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा, जियो-टैगिंग एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वे विकसित होकर जनपद को हरा-भरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने ग्रामवासियों से भी पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अपने उद्देश्य को पूर्ण रूप से प्राप्त करेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ‘मम्मन’, श्याम बाबू यादव, क्षेत्राधिकारी नगर , परियोजना निदेशक अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
