Jaunpur news पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक लगाए पौधे— डॉ सरफराज खान

IMG-20260712-WA0031
Share

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक लगाए पौधे— डॉ सरफराज खान

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत चेयरमैन प्रतिनिधि ने नगर पंचायत कार्यालय में किया वृक्षारोपण।

जफराबाद।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान ने वृक्षारोपण किया।
रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। डॉ सरफराज खान ने कहा कि यदि पर्यावरण को स्वच्छ रखना है तो हम सभी को अधिक से अधिक हरे पौधे लगाने होंगे और इन लगे हुए पौधों की रक्षा भी करनी होगी जिससे हमारा पर्यावरण बेहतर बना रहे। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के कई वार्डो में और सामूहिक स्थान, बाईपास मार्ग सहित कई स्थानों में अधिक संख्या में हरे पौधे लगाए जा रहे हैं।
इस वृक्षारोपण के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान के साथ जमाल हाशमी, मंसूर खान व नगर पंचायत के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।