Jaunpur news किशोरी को पट्टीदारों ने जमीनी रंजिश में लाठी डंडों से पीटा

IMG-20260702-WA0019
Share

किशोरी को पट्टीदारों ने जमीनी रंजिश में लाठी डंडों से पीटा
पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लोहता गांव में जमीनी रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने लाठी डंडे से मारकर किशोरी को घायल कर दिया है। घटना शुक्रवार के दिन लगभग 12 बजे की है। गांव के लाल साहब यादव की 24 वर्षीय पुत्री शीतल यादव अपने घर के सामने चारपाई पर बैठी हुई थी कि उसी दौरान उसके पट्टीदारों ने 5 से 6 की संख्या में जुट कर किशोरी को लाठी डंडे से बुरी तरह से पीट दिया। जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय किशोरी के पिता और भाई जरूरी काम से कलेक्ट्री कचहरी गयें हुए थें। घटना सूचना स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा अमरेंद्र कुमार पांडे सहयोगी जवानों के साथ पहुंच गयें और घायल किशोरी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार की उचित व्यवस्था न होने के कारण चिकित्सकों ने किशोरी को जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है और कोई प्राथमिक दर्ज नहीं किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 6 जुलाई को मुकदमें की पैरवी करने गयें पिता और पुत्र को विपक्षी संघ मिलकर ग्राम प्रधान ने भी किशोरी के भाई को बुरी तरह से पीट दिया था। जिसकी एफआईआर लिखवाने के लिए वह लाइन बाजार थाने का चक्कर काट ही रहा था कि तब तक यह दूसरी घटना घटित हो गई।