Jaunpur news पथरगड्डी उखाड़ने वाले दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

IMG-20251229-WA0002
Share

पथरगड्डी उखाड़ने वाले दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद।स्थानीय नगर पंचायत के चकमहमुद मुहल्ले के निवासी दो लोगों पर सरकारी नापी के बाद की गयी पथरगड्डी उखाड़ने मुकदमा दर्ज किया गया है।
मलहद मुहल्ले के निवासी मोहम्मद हनीफ खां के आराजी का बंटवारा उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सदर के न्यायालय से 13 जनवरी 2026 को हो चुका था।जिसके बाद 19 मई 2026 को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पथरगड्डी करवा दिया था।
मोहम्मद हनीफ खान के उस पत्थर गड्डी को चकमहमूदपुर निवासी आजाद खां उर्फ मोहम्मद आजाद पुत्र मुनीर तथा मोहम्मद इस्लाम उर्फ लल्लन पुत्र इब्राहीम ने उखाड़कर फेंक दिए और निशान भी मिटा दिए। विरोध करने पर दोनों ने हनीफ खान को गाली-गलौज दिया तथा जान से मारने की धमकी दिया।पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर मामले की जांच के दौरान 10 जून 2026 को राजस्व टीम ने दोबारा मौके का निरीक्षण किया और पत्थर उखाड़े जाने के संबंध में अपनी रिपोर्ट दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि आजाद खां उर्फ मोहम्मद आजाद और मोहम्मद इस्लाम उर्फ लल्लन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।