Jaunpur news हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर शिवपुर–उतरेटिया मेमू का ठहराव शुरू, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी

IMG-20260626-WA0019
Share

हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर शिवपुर–उतरेटिया मेमू का ठहराव शुरू, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद शिवपुर–उतरेटिया मेमू (ट्रेन संख्या 64281/64282) का नियमित ठहराव सिंगरामऊ क्षेत्र के हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने ट्रेन संख्या 64281 शिवपुर–उतरेटिया मेमू को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को वाराणसी और लखनऊ की ओर यात्रा करने में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय व्यापार, शिक्षा और रोजगार से जुड़े लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ मंडलीय अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हरपालगंज स्टेशन पर मेमू ट्रेन के ठहराव से आसपास के गांवों के हजारों यात्रियों को अब बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें अन्य स्टेशनों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इस मौके पर रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस नई सुविधा के लिए खुशी जाहिर की।