August 13, 2026

Jaunpur news भीषण गर्मी के चलते आठवीं तक के स्कूलों का समय परिवर्तित

Share

भीषण गर्मी के चलते आठवीं तक के स्कूलों का समय परिवर्तित

जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सभी बोर्डों के आठवीं तक के विद्यालयों के समय को परिवर्तित कर दिया है। विद्यालयों में शनिवार से अग्रिम आदेश तक अब कक्षाएं सुबह सात बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक चलेंगीं। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों को सम्पन्न करेंगे।

गौरतलब है कि परिषदीय विद्यालय बीते 16 जून को खोले गये थे लेकिन भीषण गर्मी के कारण शासन की ओर से इन्हें बच्चों के लिए 24 जून तक बंद कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को स्कूल खुले जरुर लेकिन गर्मी के कारण बच्चों की उपस्थिति कम ही रही। भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा लिए गये इस निर्णय से अभिभावक और बच्चे राहत महसूस कर रहे हैं।

About Author