August 13, 2026

Jaunpur news महिला को लाठी डंडे से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल।

Share

महिला को लाठी डंडे से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल।

धर्मापुर।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में सोमवार की शाम पुराने विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
धर्मापुर गांव की सरोजा देवी ने सोमवार की देर रात में थाने पर तहरीर देकर अवगत कराया कि सोमवार की शाम करीब 7 बजे पड़ोस के ही सतेन्द्र गौतम, जितेन्द्र व मुरारी ने पुरानी रंजिश को लेकर सरोजा देवी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें पड़ोसियों की पिटाई से सरोजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका सिर फट गया। शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर जुट गए तब सभी मौके से फरार हो गए। सोमवार की देर रात गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने सरोजा देवी के तहरीर पर जितेंद्र गौतम, सत्येंद्र, मुरारी और मंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

About Author