August 14, 2026

Jaunpur news अवैध ढंग से दोहरा बेच रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Share

अवैध ढंग से दोहरा बेच रहा व्यक्ति गिरफ्तार

जौनपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग एवं कोतवाली पुलिस की टीम ने छापेमारी कर अवैध ढंग से दोहरा बेच रहे एक व्यक्ति को दोहरे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सोमवार दिन लगभग 10 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी राजेश त्रिपाठी व भानु प्रताप सिंह, अंजू यादव, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन सहयोगी जवानों के साथ अहमद खां मंडी में दोहरा बेच रहे संतोष कुमार के यहां छापेमारी कर लगभग 10 किलो दोहरा व दोहरा बनाने के उपकरण व आदि समान बरामद किया है। खाद्य विभाग की टीम ने पकड़े गए दोहरे का नमुना लेकर बाकि दोहरे को जमीन में गड्ढा खोदकर दफ्न करवा दिया है।

About Author