मंदिर की जमीन को लेकर दो समुदायों में बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने एसपी से लगाई गुहार

Share

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के भड़ेहरी गांव में स्थित काली माता मंदिर की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर पक्ष के लोगों का आरोप है कि कोतवाली और तहसील स्तर पर उनकी शिकायतों पर सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम प्रधान अजित कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि। गांव के इमताज,हैदर,समीउल्लाह सहित अन्य लोग मंदिर की जमीन कब्जा करने के प्रयास कर रहें है। कुछ लोगों ने पहले मंदिर परिसर की ओर दरवाजा खोला और अब मंदिर से संबंधित जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्राम प्रधान का यह भी आरोप है कि मंदिर निर्माण के लिए रखी गई सामग्री को वहां से हटा दिया गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व एक मुस्लिम व्यक्ति ने मंदिर के लिए अपनी कब्जे की जमीन दान की थी, लेकिन अब कुछ लोग उसी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मंदिर पक्ष इस भूमि को मंदिर की संपत्ति बता रहा है हलांकि यह बात जाँच के बाद ही स्पष्ट होगा ।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामला गंभीर होने के बावजूद अब तक न तो पुलिस और न ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। न्याय की मांग को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले में निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

About Author