Jaunpur news समाजसेवी रमाशंकर पाठक का निधन

IMG-20260614-WA0103
Share

समाजसेवी रमाशंकर पाठक का निधन
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के वीरभानपुर गांव निवासी समाजसेवी रमाशंकर पाठक (75 वर्ष)का शनिवार की रात को निधन हो गया।उनके निधन की सूचना पर रविवार को उनके आवास पर क्षेत्र के लोगों का तांता लगा रहा।
पिछले कुछ दिनों से वह सांस की बीमारी से पीड़ित थे।उनका उपचार चल रहा था।रात को अचानक तबियत खराब हुई।परिजन उन्हें शहर के एक निजी चिकित्सालय में लिवा गए।वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मारिकर्णिका घाट पर हुआ।उनके बड़े पुत्र प्रमोद पाठक ने उन्हें मुखाग्नि दिया।उनके निधन पर नेहरूनगर पंचायत भवन पर शशिकांत पाठक के अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।जिसमें वक्ताओं ने श्री पाठक के व्यवहार व गरीबों की मदद करने वाले समाजसेवी के रूप में बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।शोकसभा में सुरेश पाठक, विजेंद्र पाठक उर्फ नेहरू,अतुल दुबे,राममिलन राजभर,तुलसी यादव,शिशु उपाध्याय, धीरज पाठक आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।