Jaunpur news दुकान में तोड़फोड़ व गाली-गलौज करने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

IMG-20251202-WA0007
Share

दुकान में तोड़फोड़ व गाली-गलौज करने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर।

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अलीखानपुर में प्रसाद इंटरनेशनल कॉलेज के सामने स्थित एक पान की दुकान में तोड़फोड़ करने और दुकानदार के साथ गाली गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अली खानपुर निवासी अम्बरीश चन्द्र मौर्य ने एसपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह काफी समय से प्रसाद इंटरनेशनल कॉलेज के सामने पान की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित का आरोप है कि अली खानपुर निवासी विनय चन्द और दीपचन्द अक्सर दुकान पर आकर गाली-गलौज करते हैं। बीते 7 जून को दोनों ने दुकान पर आकर पीड़ित के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का आरोप है कि उसी रात दुकान बंद करने के बाद मध्य रात्रि में दोनों ने राड व ईंट-पत्थर से उसकी दुकान और ग्राहकों के बैठने के लिए बना चबूतरा तोड़ कर नष्ट कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 12 जून, शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर अली खानपुर गांव निवासी विनय चंद्र व दीपचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।