August 14, 2026

Jaunpur news 12 साल में देश ने बनाया विश्व मे विशेष स्थान :-डॉ हरेंद्र सिंह

Share

12 साल में देश ने बनाया विश्व मे विशेष स्थान :-डॉ हरेंद्र सिंह
जफराबाद।मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने को विश्व मे कक अलग स्थान बनाया है।यह 12 वर्ष देश के विकास के लिए बेमिसाल रहे।यह बातें रविवार को सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लगाए गए शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में देश मे एयरपोर्ट्स,शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा को विकास का नया आयाम दिया।आज भारत रक्षा उपकरणों का निर्माण कर रहा है।आतंकवाद को खत्म किया गया।हर तरह से देश को मजबूत बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन रात काम किया।उनके अथक प्रयास से आज देश विश्व मे अपना अहम स्थान बना लिया है।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी बंसराज सिंह,अतुल कुमार पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।अतिथियों ने कार्यक्रम में सरकार के विभिन्न विभागों के लोगो द्वारा लगाए गए इंस्टाल का अवलोकन किया।इसके पूर्व अतिथियों को शनि सिंह,हर्षित सिंह, एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर,पप्पू चौहान,आशीष त्रिपाठी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस मौके पर ब्लॉक के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की मौजूदगी रही।

About Author