Jaunpur news टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया मदद का भरोसा
टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया मदद का भरोसा
टीचर्स सेल्फ केयर टीम की जौनपुर और मछलीशहर इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय बामी में सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार के मछलीशहर कस्बे में स्थित आवास पर स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान पदाधिकारियों और उपस्थित शिक्षकों और उनकी पत्नी शशिकला देवी तथा उनके बच्चों ने दिवंगत शिक्षक प्रमोद कुमार के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। टीम के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद ने उनकी पत्नी को समूह की ओर से जल्द मदद का भरोसा दिया।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान आवश्यक कागजी कार्यवाही की गई और उसे प्रदेश टीम को भेजा गया।इस अवसर पर टीम के जिला संयोजक अरविंद कुमार यादव, रोहित यादव, लाल साहब यादव,अखंड सिंह, रोहित यादव,भगवान दास बिंद, राधेश्याम गौतम, लक्ष्मी शंकर गुप्ता, आशीष उपाध्याय, अमित कुमार नाविक, अच्छे लाल यादव, रवींद्र यादव, महेश्वरी प्रसाद मिश्र, राजीव सिंह, सतीश यादव, मुन्ना शर्मा, सच्चिदानंद पाठक,सभाजीत, राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि प्रमोद कुमार का बीते वर्ष 3 मई को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था। टीचर्स सेल्फ केयर समिति बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के शिक्षकों कर्मचारियों और अधिकारियों का एक प्रादेशिक ग्रुप है जो अपने समूह के किसी सदस्य का असामयिक निधन होने पर उसके आश्रितों की सदस्यों द्वारा दी गई सहायता राशि के माध्यम से मदद करती है।
