Jaunpur news ननिहाल आए युवक की सड़क हादसे में मौत

Share

ननिहाल आए युवक की सड़क हादसे में मौत

बाइक से लौटते समय परसूपुर गांव स्थित हाइवे पर हुईं घटना

मछलीशहर,जौनपुर । क्षेत्र के सराययुसुफ गांव में ननिहाल आए एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। युवक सराययुसुफ गांव स्थित अपनी ननिहाल से प्रयागराज अपने पिता के पास बाइक से वापस लौट रहा था । तभी परसूपुर गांव स्थित हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया पड़ोस के लोग उसे उपचार के लिए एक निजी डॉक्टर के यहां ले जा रहे थे। लेकिन हालत बिगड़ने पर युवक ने दम तोड़ दिया।
सराययुसुफ निवासी युवक के मामा बाबा रमेश यादव एडवोकेट ने बताया कि उनका भांजा 34 वर्षीय सर्वेश उर्फ अंकुर शनिवार को उनके घर आया था।
वह रात में अपने पिता के पास झूंसी, प्रयागराज बाइक से जा रहा था।देर रात जब वह रायबरेली हाइवे पर स्थित परसूपुर गांव के पास पहुंचा था कि तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मारा। जिससे युवक घायल होकर गिर गया। वाहन घटना को अंजाम देकर मौके से फरार निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक दम तोड़ चुका था।शव को कब्जे में लेकर पुलिस वापस थाने पर लौट आईं। रविवार को पिता उदयराज यादव निवासी थाना फतनपुर गांव कमासिन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।मृतक प्रयागराज किला में सर्विस करता था। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मारपीट में चार पर प्राथमिकी दर्ज

मछलीशहर। रामपुर कला गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
संतोष कुमार तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी राममूरत , दिनेश, राजेश और विकास तिवारी ने भूमि विवाद में उनके पुत्र दीपन तिवारी को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। बेटे को बचाने गए पिता संतोष की सोने की चैन भी गायब हो गई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Author