Jaunpur news विधिक माप विज्ञान विभाग ने आरआर बैलेंस रिपेयरिंग वर्क को 2035 तक किया अधिकृत
विधिक माप विज्ञान विभाग ने आरआर बैलेंस रिपेयरिंग वर्क को 2035 तक किया अधिकृत
जौनपुर। विधिक माप विज्ञान विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मेसर्स आरआर बैलेंस रिपेयरिंग वर्क, माधोपुर चौमुंहानी, वाराणसी को वर्ष 2035 तक सरकारी मुद्रांकन शुल्क जमा कराने एवं संबंधित सेवाओं के लिए अधिकृत किया गया है। यह जानकारी फर्म के प्रोपराइटर अमित उपाध्याय ने मीडिया को दी।
उन्होंने बताया कि वाराणसी मंडल के चार जनपदों—वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर—के व्यापारियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले तराजू, बाट,अन्य माप-तौल उपकरणों के वार्षिक सरकारी मुद्रांकन शुल्क जमा कराने का अधिकार उनकी फर्म को प्रदान किया गया है। इन उपकरणों का उपयोग व्यापारिक प्रतिष्ठानों में माप-तौल संबंधी कार्यों के लिए किया जाता है और इनका समय-समय पर सत्यापन एवं मुद्रांकन कराया जाना आवश्यक होता है।
अमित उपाध्याय ने बताया कि इससे पूर्व भी उनकी फर्म को वाराणसी मंडल में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि फर्म द्वारा पारदर्शिता, ईमानदारी और नियमों के अनुरूप किए गए कार्यों के परिणामस्वरूप विभाग ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उन्होंने विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी फर्म भविष्य में भी व्यापारियों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
