Jaunpur news प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक,शादी के आश्वासन के बाद साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

Share

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक,शादी के आश्वासन के बाद साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा
जफराबाद।क्षेत्र के इमलों पाण्डेयपट्टी गांव में स्थित मोबाइल टावर पर रविवार को एक 21 वर्षीय प्रेमी प्रेमिका से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ गया।अधिकारियों व परिजनों के बार बार मोबाइल पर बात करने के बाद भी वह टावर से नीचे नही उतरा।हालांकि साढ़े घण्टे बाद वह शादी के आश्वासन पर साढ़े तीन घण्टे बाद नीचे उतरा
क्षेत्र के उत्तरगावां निवासी पवन निषाद 21 वर्ष पुत्र रामदवर निषाद घर से तीन किमी दूर उक्त गांव में स्थित टावर पर चढ़ गया।उसने उसके बाद अपने परिचितों को मोबाइल से सूचना दिया।सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच कर युवक को समझाने का प्रयास किये।परन्तु पवन निषाद ने उनसे मोबाइल पर बात किया।उसने कहा वह केराकत के पसेवा गांव की कक लड़की से प्यार करता है।जब तक लड़की आकर उसे शादी का आश्वासन नही देती है तब तक वह नीचे नही उतरेगा।यह जानकारी एसओ ने अधिकारियों दिया।जिसके बाद सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, एसडीएम सदर योगिता ,थानाप्रभारी लाइनबाजार के के सिंह,कोतवाल शहर अनिता सिंह,थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर, फायर विभाग सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।सभी युवक को समझाते रहे।वह नही माना।जिसके बाद थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने उक्त प्रेमिका के घर से उसके चचेरे भाई को मौके पर बुलवाया।उसके बाद सीओ गोल्डी गुप्ता ने मोबाइल फोन से पहले युवक के माँ बाप तथा उसके बाद प्रेमिका के चचेरे भाई से बात करवाया।जिसके बाद युवक नीचे उतरा।हालांकि पुलिस में एहतियात के लिए टावर टावर के नीचे जाली लगवा दिया था।कुछ गड्ढे भी मंगवाया गया था।टावर से उतरते ही युवक को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

About Author