Jaunpur news व्हाट्सएप गैंग का भंडाफोड़, ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

Share

व्हाट्सएप गैंग का भंडाफोड़, ग्रुप एडमिन गिरफ्तार
जफराबाद।स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने वाले एक कथित गैंग का पर्दाफाश किया।उसके ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया।”सूर्य सरकार गैंग” नाम से यह व्हाट्सप ग्रुप चल रहा था।
थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कुछ युवाओ द्वारा वर्चस्व तथा आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।ऐसे ही हौज पोखरा गांव के छोटू चौहान पुत्र लवकुश चौहान द्वारा इस प्रकार के सूर्या सरकार गैंग का संचालन किया जा रहा था।इस गैंग में 22 वर्ष से 30 वर्ष के युवा शामिल हैं।यह गैंग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने और विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का काम करता था।ग्रुप में शामिल सदस्य किसी भी विवाद या घटना की सूचना मिलते ही व्हाट्सएप पर संदेश प्रसारित करते थे। इसके बाद कुछ ही मिनटों में दर्जनों युवक बाइक और साइकिल से मौके पर पहुंच जाते थे। इसी कारण क्षेत्र में अचानक मारपीट, गाली-गलौज और दबंगई की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि गैंग के व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन छोटू चौहान 22 वर्ष पुत्र लवकुश चौहान, निवासी हौज पोखरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं।

About Author