Jaunpur news हाइटेक सिटी के रूप में करूंगा विकसित, गिरीश चंद्र यादव
जौनपुर को हाइटेक सिटी के रूप में करूंगा विकसित, गिरीश चंद्र यादव
राज्यमंत्री ने जताई अपनी संवेदना
खेतासराय, जौनपुर।
प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सदर विधानसभा का सभी संसाधनों से लैस करते हुए हाइटेक सिटी के रूप में विकसित कराना हमारी पहली प्राथमिकता में शामिल है।
वह सोमवार को कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कुछ परिवारों के यहां पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे थे।
राज्यमंत्री श्री यादव इसके पहले स्टेशन गली में सभासद शुभम जायसवाल के पैतृक आवास पर पहुंच कर उनके दादा के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।
इसके बाद किराना व्यापारी मुकेश चन्द्र गुप्ता के पिता गुलाब चंद के निधन और प्रदीप श्रीवास्तव के माता के निधन पर पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया। यहां से वह डोभी मोहल्ला में पत्तू यादव के घर भी गए। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि इस शहर को सभी संसाधनों से लैस करते हुए हाइटेक सिटी बनाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मंत्री अजय सिंह अजय यादव मंडल अध्यक्ष, शांति भूषण मिश्रा, मनीष
धर्मरक्षक. विक्की गुप्ता. अतुल गुप्ता. नितिन साहू अभिषेक सोनी अन्य उपस्थित थे।
