Jaunpur news भीषण गर्मी की चपेट में जौनपुर समेत यूपी के कई जिले, अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

IMG-20260524-WA0051
Share


भीषण गर्मी की चपेट में जौनपुर समेत यूपी के कई जिले, अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आने वाले 24 घंटों के दौरान भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम विभाग की सूचना के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने जौनपुर, आगरा, अमेठी, औरैया, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, रायबरेली और सोनभद्र समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।