Jaunpur news दो दिवसीय किशोरी लीडर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

Share

दो दिवसीय किशोरी लीडर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

केराकत,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी में स्थित धर्मशाला में बुधवार को आस्था महिला एवम बाल विकास संस्था द्वारा दो दिवसीय किशोरी लीडर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ मेरी मुस्कान प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर वंदना द्वारा किया गया तत्पश्चात उन्होंने संस्था के कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि संस्था पिछले 10 वर्षों से हाशिए पर रह रहे मुसहर वंचित समुदाय के परिवारों के लिए कार्य करते हुए प्रत्येक किशोरी बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित व बराबरी का अधिकार मिल सके।वही किशोरी बालिकाओं को लेकर वाराणसी से आई प्रशिक्षिका पुष्पा ने बालिकाओं की समानता पर गहन चर्चा की।वही संस्था के निदेशक संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि किशोरी की भागीदारी और उनका सम्मान करना हमारे संविधान का मुख्य उद्देश्य है।वही पुष्पा ने कहा कि लैंगिक समानता पर ध्यान देना हम सबकी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि कर्तव्य है।इस अवसर पर मेरी मुस्कान प्रोजेक्ट की फील्ड कॉर्डिनेटर सविता,शीला,अनीता,नीरज,दीपा,करिश्मा एवं कुल 6 गांव की 40 से ज्यादा किशोरी उपस्थित रही।

About Author