Jaunpur news भीषण गर्मी का असर: जौनपुर में स्कूलों की छुट्टी का समय बदला, 11 बजे तक ही चलेंगी कक्षाएं

Share

भीषण गर्मी का असर: जौनपुर में स्कूलों की छुट्टी का समय बदला, 11 बजे तक ही चलेंगी कक्षाएं
जौनपुर। जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि परिषदीय विद्यालयों का संचालन केवल पूर्वाह्न 11 बजे तक ही किया जाए।
जारी निर्देश में कहा गया है कि अत्यधिक तापमान और लू के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी विद्यालयों को 11 बजे बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में बच्चों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें।

About Author