Jaunpur news लखनऊ में लाठीचार्ज को लेकर वकीलों में उबाल

Share

लखनऊ में लाठीचार्ज को लेकर वकीलों में उबाल

जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे अधिवक्ता,डीएम को सौंपा ज्ञापन

ध्वस्त चेंबरों को पुनः स्थापित करने,दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई,नुकसान की भरपाई,एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
जौनपुर-लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबरों को बुलडोजर से ध्वस्त करने एवं वकीलों पर लाठी चार्ज करने से आक्रोशित दीवानी न्यायालय कै अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव व मंत्री रण बहादुर यादव के नेतृत्व में नारेबाजी कर जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां कलेक्ट्रेट के अध्यक्ष घनश्याम सिंह एवं मंत्री मनोज मिश्रा तथा अन्य अधिवक्ताओं के साथ जिलाधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा।कहा कि अपने अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण विरोध कर रहे वकीलों पर लाठी चार्ज करवाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण निंदनीय व लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। अधिवक्ता समाज न्यायपालिका का अभिन्न अंग है जो संविधान और कानून की रक्षा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है। ऐसे में अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं है।वकीलों का चैंबर ध्वस्त करना न केवल उनके अधिकारों का हनन है बल्कि संघर्ष और न्यायिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाला कदम है। वकीलों पर लाठी चार्ज लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विधि व्यवस्था की गरिमा पर सीधा आघात है।वकीलों ने मांग किया कि प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं के चेंबर के लिए स्थाई वैकल्पिक व्यवस्था करे। वकीलों के ध्वस्त चैंबरों को पुनः स्थापित किया जाए। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाए तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलंब लागू किया जाए। विरोध दर्शन में बार के पदाधिकारी के अलावा अधिवक्ता बृजनाथ पाठक, रमेश चंद्र उपाध्याय,अवधेश सिंह,उस्मान अली,अरुण सिन्हा, यशवंत ओझा,हिमांशु श्रीवास्तव,सुरेंद्र प्रजापति, मनीष सिंह,जैगम जैदी,अरविंद सिंह, मंजीत कौर, अविनाश शुक्ला, नीलेश निषाद, रत्नेश अस्थाना, अवधेश यादव,सीपी दुबे,भारत सिंह,घनश्याम यादव, राहुल पाठक, अश्वनी मिश्रा, सुजीत निषाद रुद्रप्रकाश यादव, विनोद प्रजापति, घनश्याम ओझा, बृजेश निषाद, विनोद श्रीवास्तव,श्रीप्रकाश यादव, मृदुल यादव, ओमप्रकाश पाल,शिव भुवन सिंह,मो. शमीम, सुरेश यादव,नवीन श्रीवास्तव, कमलेश अग्रहरि, बृजमोहन सेठ,मनोज श्रीवास्तव सुनील चौधरी, राकेश द्विवेदी चलो,शशांक दुबे, शशिकांत पाल, राणा प्रताप सिंह, रविंद्र विक्रम सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, जेपी सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, सूर्यमणि पांडेय, सत्येंद्र सिंह, अशोक सिंह ,प्रवीन मोहन श्रीवास्तव, सुरेंद्र पांडेय, संतोष सोनकर, अंकित दुबे, अरविंद अग्रहरि, अंकित सिंह, रंजीत,जगदीश पांडेय, सनी यादव, मुकुल श्रीवास्तव, शिव प्रकाश गिरी , सूबेदार यादव, वीरेंद्र यादव, नीरज यादव , सुरेंद्र मिश्रा, नरेंद्र जायसवाल , प्रशांत उपाध्याय, विनय सिंह,निसार आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

About Author