Jaunpur news जंघई रेलवे स्टेशन पर लगाया गया वाटर कूलर
जंघई रेलवे स्टेशन पर लगाया गया वाटर कूलर
भीषण गर्मी में यात्रियों को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए जंघई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर नया वाटर कूलर लगाया गया है। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही दो और वाटर कूलर लगाये जायेंगे। स्टेशन पर वाटर कूलर लगाये जाने से यात्रियों को बहुत सहूलियत हो गई है। स्टेशन पर यात्रा करने वाले वाले बामी निवासी श्रेष्ठ सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब स्टेशन पर ठंडा और ताजा पानी मिल जायेगा। बोतलबंद पानी खरीदना नहीं पड़ेगा, प्लास्टिक की बोतल का पानी स्वास्थ्य के लिए अच्छा भी नहीं होता है।गौरतलब है कि जंघई रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन करीब पांच से छः हजार तक यात्री यात्रा के दौरान स्टेशन पर आते जाते हैं।
