August 21, 2026

Jaunpur news बाइक के टक्कर से युवती घायल

Share

बाइक के टक्कर से युवती घायल

जफराबाद।वाराणसी लखनऊ हाइवे पर रविवार को इंजरी बाजार के पास बाइक के टक्कर से एक 21वर्षीय युवती घायल हो गई। वही बाइक चालक को भी चोटे आई है।मनहन गांव निवासी रितु यादव पुत्री अमित यादव जलालपुर से घर जा रही थी तभी पीछे आ रही बाइक से टक्कर लग गया।जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।वही बाइक चालक अनिल कुमार सिंह निवासी शंघईपुर कादीपुर भी युवती को टक्कर मारते हुए आगे खड़ी बोलीरो से टकराकर कर घायल हो गया।आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी रेहटी भेजा। जहां चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बाइक चालक को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

About Author