Jaunpur news पेट्रोल डीजल बचत के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग कर रहे युवा
पेट्रोल डीजल बचत के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग कर रहे युवा
प्रधानमंत्री की अपील का दिखने लगा असर
मछलीशहर,जौनपुर । पीएम नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल डीजल की बचत करने और अपने वाहनों के काफिले को छोटा करने की अपील का असर दिखने लगा है।
उसमें इलेक्ट्रिक वेहिकल की संख्या बढ़ाने की बात कही है। इस अपील के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है।
क्षेत्र में पेट्रोल की बचत के लिए दो पहिया और चार पहिया वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोग सड़कों पर चल रहे हैं और उन्हें यह कदम किफायती भी लग रहा है। बजाज की इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले डेढ़ वर्षों से प्रयोग करने वाले राजू सिंह कहते हैं कि जब से मछलीशहर जंघई सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग बना है उनके लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना ही अच्छा निर्णय साबित हुआ। मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े हैं ।
ऐसे में निर्णय सही साबित हो रहा है। मछलीशहर के बामी गांव निवासी अजय यादव जो फौजदार इंटर कॉलेज मछलीशहर में अध्यापक हैं । वह भी लगभग दो वर्षों से हीरो की इलेक्ट्रिक स्कूटर यूज कर रहे।
वह भी अपना निर्णय किफायती मानते हैं।
मछलीशहर तहसील में अधिवक्ता का काम करने वाले बामी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह , करौरा गांव निवासी प्रतीक यादव एक ही इलेक्ट्रिक स्कूटर से आते जाते हैं। जिससे उन्हें पेट्रोल डीजल पर पैसा खर्च करने से मुक्ति मिल गई है।
