Jaunpur news दीवानी न्यायालय जा रहे अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

IMG-20260514-WA0003
Share

दीवानी न्यायालय जा रहे अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
जौनपुर। शहर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दीवानी न्यायालय जा रहे एक अधिवक्ता पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार पीली कोठी क्षेत्र निवासी अधिवक्ता अंबे पांडेय अपने घर से दीवानी न्यायालय के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अंबे पांडेय वरिष्ठ अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव (चंद्रा सिटी) के जूनियर हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की तलाश में जुट गई है। अधिवक्ताओं में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।