Jaunpur news तेज आंधी के साथ शुरू हुई आंधी से गर्मी से मिली राहत,

Share

तेज आंधी के साथ शुरू हुई आंधी से गर्मी से मिली राहत,

विद्युत आपूर्ति ठप्प,कई टीन शेड उड़े

जौनपुर। जिले भर में बुधवार की सुबह से ही तेज धूप के कारण भीषण गर्मी रही। शाम चार बजे के करीब आसमान में बादलों की इंट्री हुई और पांच बजे के करीब तेज धूल भरी आंधी चलने का सिलसिला शुरू हो गया।
दिन में ही अंधेरा छा गया। सड़कों पर वाहन दिन में ही लाइट जलाकर चलते नजर आये। आंधी के थोड़ी देर बाद ही गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।तेज आंधी के चलते बंधवा बाजार में चाय की दुकान चलाने वाले खालिद का टीन शेड उड़कर दूर जा गिरा। आंधी से आम की फसल को काफी नुक़सान हुआ है।
जनपद की मछलीशहर, मुंगरा बादशाहपुर, सुजानगंज इलाके में काफी संख्या में आम ज़मीन पर गिर गये। तेज आंधी और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ गई है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है।दर्जनों पेड़ गिर गए और टीन शेड उड़ गया।

About Author