Jaunpur news मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न

IMG-20260513-WA0047
Share

मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न
नगर पंचायत जफराबाद में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह को नगर पंचायत कार्यालय स्थित सभागार में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर तीन बजे सदर तहसीलदार जौनपुर आशीष सिंह द्वारा कराया गया।
ज्ञात हो कि गत माह शासन द्वारा राजकुमार राजभर, जिरावती मौर्या एवं दीपिका पाल को नगर पंचायत जफराबाद का नामित सभासद मनोनीत किया गया था। तीनों नव-नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
इस अवसर पर चेयरमैन उम्मे रहिला,डॉ. सरफराज खान, अधिशासी अधिकारी, सितला प्रसाद गिरी, चुकंदर निषाद, हनीफ खान, दीपक, अनिल राजभर, चंद्रशेखर सरोज, तोसा मौर्य, पिंटू सहित नगर पंचायत के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।