Jaunpur news हज यात्रा पर रवाना हुए जौनपुर के जायरीन, दुआओं और मुबारकबाद के बीच विदाई

IMG-20260513-WA0045
Share

हज यात्रा पर रवाना हुए जौनपुर के जायरीन, दुआओं और मुबारकबाद के बीच विदाई

जौनपुर। हज यात्रा के लिए सऊदी अरब रवाना होने वाले जायरीनों का सिलसिला अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी क्रम में बुधवार को शहर के अटाला क्षेत्र से कई हज यात्री दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां से उनका जत्था मक्का मुकर्रमा के लिए उड़ान भरेगा। जायरीनों की रवानगी के दौरान क्षेत्र में भावुक माहौल देखने को मिला।

अटाला मस्जिद के पीछे स्थित रिजवी खान मोहल्ले से अबुल कैस अपनी पत्नी सहित हज यात्रा पर रवाना हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे। लोगों ने जायरीनों को फूल-मालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली के लिए खास दुआ करने की अपील की।

मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हफीज शाह ने बताया कि जौनपुर से इस वर्ष लगभग 68 लोग अलग-अलग तिथियों में हज यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई जायरीन निजी ट्रैवल कंपनियों के माध्यम से भी सऊदी अरब जा रहे हैं।

रवानगी के दौरान मौजूद लोगों ने हज यात्रियों से गले मिलकर दुआओं की दरख्वास्त की। पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह और भावनात्मक माहौल बना रहा। इस मौके पर मोहम्मद आलम सोनू, खुर्रम, मिस्बाह, बेलाल खान, अबुल सैफ खान, मेराज अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।